छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जातियों/जनजतियों के लिये बुक बैंक योजना, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, अनावर्ती सहायता योजना, प्राविधिक शिक्षा संबंधी सुविधायें, केन्द्रीय पुरोनिधानित योजना के अन्तर्गत अस्वच्छ पेंशा में लगे व्यक्तियों के विशेष छात्रवृत्ति योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के कल्याण सेक्टर के अन्तर्गत अनुसूचित जातियों/विमुक्त जातियों के कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है जिन्हें मुख्यत: शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत वर्गीकृत किया गया है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में अनुसूचित जातियों/ जनजातियों एवं विमुक्त जातियों कीं छात्रवृत्ति योजना, सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले, स्वैच्छिक संगठनों द्वारा शिक्षा संबंधी कार्य तथा उन्हें दी जाने वाली आर्थिक सहायता से संबंधित योजना, राजकीय उन्नयन बस्तियों के रख-रखाव से संबंधित योजना, अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम-१९८९ के क्रियान्वयन से संबंधित योजना, आश्रम पद्धति विद्यालयों एवं छात्रावासों का संचालन, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को शादी/बीमारी अनुदान दिये जाने की योजना सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अन्तर्गत अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा स्वत: रोजगार योजना, सेनिटरी मार्ट योजना, दुकान निर्माण योजना, कौशल वृद्ध प्रशिक्षण की योजना तथा निशुल्क बोरिंग की योजना संचालित की जा रही है।
समाज कल्याण विभाग के द्वारा मंत्री विवेकाधीन कोष से अनुदान स्वीकृत किया जाता है। इसके अन्तर्गत रू० ३५,०००.०० की व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त अशक्त एवं वृद्ध गृहों, राजकीय भिक्षुक गृहों का संचालन, राजकीय भिक्षुग गृहों का संचालन किया जा रहा है तथा अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ कार्य करने वाले विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को कुछ सुविधायें अनुमन्य की गयी है।
समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय विशम्भरपुर, उतरौला रोड़ गोण्डा ( नवोदय पैटर्न पर आधारित आवासीय विद्यालय) वर्तमान में विद्यालय कक्षा 6 से 12 सीबीएसई बोर्ड नयी दिल्ली से मान्यता प्राप्त प्रत्येक कक्षाएं में दो -दो सेक्शन संचालित है। प्रत्येक सेक्शन में 35 -35 एवं एक कक्षा में कुल 70 विद्यार्थियों की संख्या शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।
हर वर्ष फरवरी में कक्षा 6 में रिक्त 70 सीट हेतु जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थियों प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं तथा जनपद स्तर पर प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर जातिवार रिक्तियों के सापेक्ष विभाग के निर्देशानुसार निशुल्क प्रवेश दिया जाता हैं।
सभी अभिभावकों को अवगत कराया जाता है कि विद्यालय में प्रवेश, पढ़ाई-लिखाई, किताब,यूनीफार्म, छात्रावास/हास्टल सुविधाएं खाना , रहना सब निशुल्क हैं। सभी खर्चों को समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वाहन किया जाता है।
विद्यालय के हर कक्षा में 35+35=70 सीट (जिसमें से 10 सामान्य जाति+ 18 अन्य पिछड़ा वर्ग+42 अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित विभाग के शासनादेश के अनुसार लागू) ।कक्षा 12 में सीबीएसई बोर्ड द्वारा हिन्दी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, कम्प्यूटर विज्ञान विषयों की मान्यता प्राप्त है।
"राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय" को विभाग द्वारा संक्षिप्त में - "एटीएस विशम्भरपुर गोण्डा के नाम से भी जाना जाता है। यह विद्यालय वर्ष 2009 से संचालित है। शैक्षणिक सत्र २००९-१० से २०१७-१८ तक उ प्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त रहा। शासनादेश दिनांक ०६.१०.२०१५ के नियमानुसार विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2017-18 से सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित हो रहा है। विद्यालय के अनुभवी एवं कर्मठ व पूर्ण योग्यताधारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं का सर्वांगीण विकास हेतु गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर विद्यालय के अनुभवी प्राचार्या श्रीमती के बी सक्सेना जी के कुशल नेतृत्व में किया जाता है।